निशा भगत मामले में बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देशBy Mid Time Bureau Tue, 10 November 2026 11:00 PM

रांची: निशा भगत प्रकरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी। निर्देश दे दिए गए हैं।''


मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद मामले की जांच को लेकर चल रही चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। गौरतलब है कि निशा भगत मामले में परिजनों की ओर से लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा रही थी। मामले को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी सवाल उठाए जा रहे थे।


परिजनों की शिकायत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब राज्य सरकार ने जांच CBI से कराने का निर्देश दिया है। इससे मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की केंद्रीय एजेंसी से जांच का रास्ता साफ हो गया है।