अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे के. राजू और केशव महतो कमलेशBy Mid Time Bureau Wed, 11 November 2026 02:54 PM

रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सील किए गए अंबा प्रसाद के आवास के बाहर लगाए गए टेंट में पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अंबा प्रसाद के प्रति पार्टी का समर्थन जाहिर किया।

आवास के बाहर लगाए गए टेंट में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। यहां नेताओं के बीच मुलाकात के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। नेताओं ने किसी औपचारिक बैठक स्थल के बजाय टेंट में ही बैठकर नाश्ता किया। उनके लिए लिट्टी-चोखा परोसा गया।

अंबा प्रसाद के समर्थन में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की इस मुलाकात को कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।