
रांची: राजधानी रांची में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन करने और सिगरेट का धुआं उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में टोबैको कंट्रोल सेल के पदाधिकारी सुशांत कुमार और सदर थाना प्रभारी कुलदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और खुलेआम शराब का सेवन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को नशामुक्त और आम लोगों के लिए सुरक्षित बनाना है। अभियान के जरिए स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।