
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को 23 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।
प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में 3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यानी कौशल प्रशिक्षण पूरा कर चुके इन युवाओं को अब रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
मुलाकात के दौरान प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी मौजूद रहे।
