
रांची के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। उनके निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि राजीव कुकरेजा एक अनुभवी, संवेदनशील और समर्पित पत्रकार थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया। अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, अनुभव और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी।
उन्होंने कहा कि राजीव कुकरेजा का योगदान और सामाजिक सरोकार लंबे समय तक याद किए जाएंगे। उनके जाने से पत्रकारिता जगत में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।
डॉ. वर्मा ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।