
मुंबई: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन Nora Fatehi अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड में 12 जून को होने वाले इस भव्य समारोह में नोरा गाने और डांस दोनों से दर्शकों को एंटरटेन करेंगी।
इस खास इवेंट में नोरा के साथ कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल होंगे, जिनमें Michael Bublé, Alanis Morissette, Alessia Cara, Jessie Reyez, Vegedream और William Prince जैसे नाम शामिल हैं।
वहीं अमेरिका में होने वाले उद्घाटन समारोह में Katy Perry, Lisa, Rema, Tyla, Anitta और Future जैसे ग्लोबल स्टार्स भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने कहा कि टोरंटो का उद्घाटन समारोह कनाडा की पहचान और फीफा वर्ल्ड कप को लेकर लोगों के उत्साह को दुनिया के सामने पेश करेगा। उन्होंने इसे संगीत, संस्कृति और एकता का शानदार संगम बताया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 16 मेजबान शहरों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।
अगर नोरा फतेही की बात करें तो उन्होंने 2014 में फिल्म Roar: Tigers of the Sundarbans से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों Temper, Baahubali: The Beginning और Kick 2 में अपने डांस नंबर से खूब लोकप्रियता हासिल की।
नोरा Bigg Boss और Jhalak Dikhhla Jaa जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने Street Dancer 3D और Bhuj: The Pride of India जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।
With inputs from IANS