
मुंबई। मॉडल Hailey Bieber ने अपने बेटे जैक ब्लूज़ का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में छोटा जैक अपनी नन्हीं हथेलियों से मां को स्नैक्स खिलाता नजर आ रहा है।
हैली ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें जैक ब्लूज़ उनकी गोद में बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन उसकी मासूम हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया।
इस खास पल को शेयर करते हुए हैली ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “Personal snack machine.” वीडियो के बैकग्राउंड में Isn't She Lovely गाना भी सुनाई दे रहा है।
हैली और Justin Bieber ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने 2024 में अपने बेटे जैक ब्लूज़ के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर उसके छोटे से पैर की तस्वीर शेयर कर दी थी।
हाल ही में हैली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अक्सर लोगों की आलोचनाओं और जजमेंट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पब्लिक लाइफ में हर चीज को बारीकी से देखा और परखा जाता है, जो कई बार मुश्किल महसूस होता है।
हालांकि, हैली का मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ते रहना ही सबसे जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 30 साल की उम्र में कदम रखने को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी जिंदगी के नए दौर का इंतजार कर रही हैं।
With inputs from IANS