Pulkit Samrat की मॉर्निंग रूटीन: रेड लाइट थेरेपी, कॉफी और टर्किश एग्स से होती है दिन की शुरुआतBy Admin Wed, 27 May 2026 05:05 PM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता Pulkit Samrat ने अपनी दिलचस्प मॉर्निंग रूटीन की झलक साझा की है। अभिनेता दिन की शुरुआत रेड लाइट थेरेपी, स्ट्रॉन्ग कॉफी और हेल्दी टर्किश एग्स के साथ करते हैं।

पुलकित ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी सुबह की दिनचर्या की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में वह चेहरे, बालों और आंखों के लिए रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आए। इसके साथ उन्होंने लिखा, “सुबह की शुरुआत चेहरे, बालों और आंखों के लिए रेड लाइट थेरेपी से होती है।”

इसके बाद अभिनेता ने अपने कॉफी मग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फिर कड़क कॉफी का नंबर आता है!”

अंतिम तस्वीर में उनका हेल्दी ब्रेकफास्ट प्लेट नजर आया, जिसमें टर्किश एग्स और स्प्राउटेड मूंग ब्रेड शामिल थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, “यम्म!! टर्किश एग्स विद स्प्राउटेड मूंग ब्रेड।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो Pulkit Samrat हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज Glory में नजर आए हैं। इस सीरीज में Divyenndu, Ashutosh Rana, Sikandar Kher, Sayani Gupta, Jannat Zubair और Yashpal Sharma जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्सिंग की दुनिया पर आधारित यह सीरीज एक कठिन और प्रतिस्पर्धी माहौल को दिखाती है। कहानी की शुरुआत भारत के ओलंपिक पदक की उम्मीद माने जाने वाले मुक्केबाज निहाल सिंह की रहस्यमयी मौत से होती है।

सीरीज का निर्माण Karan Anshuman और कर्मन्या आहूजा ने किया है, जबकि इसे मोहित शाह और करण अंशुमन ने एटॉमिक फिल्म्स बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज 1 मई से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।

आने वाले समय में Pulkit Samrat फिल्म Suswagatam Khushamadeed में नजर आएंगे, जिसमें Isabelle Kaif भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो अलग संस्कृतियों से जुड़े लोगों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो प्यार और आपसी समझ के जरिए दूरियों को मिटाने का संदेश देती है।

 

With inputs from IANS