‘फैशन’ मेरे लिए करो या मरो की स्थिति थी: कंगना रनौतBy Admin Sun, 14 June 2026 12:18 PM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut ने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं। इनमें फिल्म Fashion में मॉडल शोनाली गुर्जाल का उनका किरदार आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी सफल मॉडल की भूमिका निभाई थी, जिसकी जिंदगी नशे की लत के कारण बिखर जाती है।

वेटरन अभिनेता Anupam Kher के टॉक शो The Anupam Kher Show – Kucch Bhi Ho Sakta Hai में बातचीत के दौरान कंगना ने खुलासा किया था कि ‘फैशन’ उनके करियर के लिए "करो या मरो" जैसी स्थिति बन गई थी।

कंगना ने बताया कि ‘फैशन’ से पहले वह Gangster और Woh Lamhe जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभा चुकी थीं, लेकिन इसके बाद उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी। ऐसे में उन्हें महसूस हो गया था कि यदि वह ‘फैशन’ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, तो उनका करियर और नीचे जा सकता है।

उन्होंने कहा, “मैंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी। घर में भी हाई हील्स पहनकर चलने की प्रैक्टिस करती थी, सिगरेट पीने का अभ्यास किया, ड्रग्स और उनके प्रभावों पर रिसर्च की और यहां तक कि कोकीन के आदी लोगों से भी मिली।”

कंगना ने आगे कहा, “कहीं न कहीं मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी मौका है। अगर मैं ‘फैशन’ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती, तो ‘गैंगस्टर’ के बाद मेरा करियर लगातार नीचे ही जा रहा था।”

उनकी मेहनत रंग लाई और ‘फैशन’ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान मिला। वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री Priyanka Chopra को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

निर्देशक Madhur Bhandarkar की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और Mugdha Godse मुख्य भूमिकाओं में थीं। इसके अलावा Arjan Bajwa, Samir Soni और Arbaaz Khan भी अहम किरदारों में नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में Bharat Bhhagya Viddhaata में मुख्य भूमिका में दिखाई दी हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्माण PEN Studios, Manikarnika Films, Paramhans Creations, Eunoia Films LLP और Floating Rocks Entertainment Pvt. Ltd. ने मिलकर किया है। इसमें Girija Oak, Smita Tambe, Amrutha Namdev, Esha Dey, Priya Berde, Asha Shelar, Suhita Thatte, Rasika Aghase, Aditya Mishra और Zahid Khan भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

 

With inputs from IANS