'द डेथ ऑफ रॉबिन हुड' की रिलीज पर ह्यू जैकमैन ने साझा किया मेकअप हटाने का बिहाइंड-द-सीन्स वीडियोBy Admin Sun, 21 June 2026 11:51 AM







मुंबई। हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन ने अपनी नई फिल्म 'द डेथ ऑफ रॉबिन हुड' की रिलीज के मौके पर शूटिंग खत्म होने के बाद का एक दिलचस्प बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो साझा किया है।

जैकमैन ने सोशल मीडिया पर एक टाइम-लैप्स रील पोस्ट की, जिसमें उनकी मेकअप टीम फिल्म में निभाए गए रॉबिन हुड के किरदार के लिए लगाए गए प्रोस्थेटिक्स और भारी मेकअप को हटाती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "रैप क्लीन-अप... इस बार 'द डेथ ऑफ रॉबिन हुड' के लिए। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।"

निर्देशक माइकल सार्नोस्की की इस फिल्म में 17वीं शताब्दी की प्रसिद्ध लोककथा 'रॉबिन हुड्स डेथ' को एक गहरे और गंभीर अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में जोडी कॉमर, बिल स्कार्सगार्ड, मरे बार्टलेट और नोआ जूप भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका प्रीमियर 73वें सिडनी फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जबकि अमेरिका में यह 19 जून को रिलीज हुई।

ADVERTISEMENT
Advertisement

फिल्म की कहानी एक उम्रदराज और गंभीर रूप से घायल रॉबिन हुड के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पीछा पुराने और नए दुश्मन कर रहे हैं। एक एकांत समुदाय की प्रियोरेस उसकी देखभाल करती है। अपने हिंसक अतीत और अपराधों की यादें उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान करती रहती हैं।

इस बीच, जैकमैन की एक और फिल्म 'द शीप डिटेक्टिव्स' भी चर्चा में है, जो लियोनी स्वान के 2005 के उपन्यास 'थ्री बैग्स फुल' पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ निकोलस ब्रॉन, निकोलस गैलिट्ज़िन, मॉली गॉर्डन, होंग चाउ और एमा थॉम्पसन नजर आएंगे।

फिल्म में जूलिया लुई-ड्रेफस, ब्रायन क्रैंस्टन, क्रिस ओ'डॉड, रेजिना हॉल, पैट्रिक स्टीवर्ट, बेला रैम्ज़ी और ब्रेट गोल्डस्टीन ने अपनी आवाज दी है।

फिल्म की कहानी चरवाहे जॉर्ज हार्डी की है, जो अपनी भेड़ों को मर्डर मिस्ट्री की कहानियां सुनाया करता है। उसे इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उसकी भेड़ें उसकी हर बात समझती हैं। जब जॉर्ज की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है, तो भेड़ें खुद इस हत्या की गुत्थी सुलझाने निकल पड़ती हैं। इसी दौरान उन्हें इंसानी दुनिया की कई अनजानी सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement