60 मिनट में 275 बर्पीज़, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स... तापसी पन्नू ने दिखाई जबरदस्त फिटनेसBy Admin Wed, 24 June 2026 06:02 PM







मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक बार फिर अपनी शानदार फिटनेस से सभी को प्रभावित किया है। फिटनेस को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाली तापसी ने सोशल मीडिया पर अपने बेहद कठिन वर्कआउट सेशन की झलक साझा करते हुए बताया कि उन्होंने महज 60 मिनट में 275 बर्पीज़, 200 सिट-अप्स, 150 पुश-अप्स और 150 एयर स्क्वॉट्स पूरे किए।

तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट के बाद की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "60 मिनट में 275 बर्पीज़, 200 सिट-अप्स, 150 पुश-अप्स और 150 एयर स्क्वॉट्स करने के बाद मेरे चेहरे के भाव कुछ ऐसे हैं..."

ADVERTISEMENT
Advertisement

इससे पहले 3 जून को भी अभिनेत्री ने अपनी पीठ पर पड़े चोट के निशानों की तस्वीर साझा की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था, "इस कहानी की सीख यही है कि खुरदरे फर्श पर बैक और कोर की एक्सरसाइज एक साथ मत कीजिए।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो 38 वर्षीय तापसी पन्नू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगु फिल्म 'झुम्मांडी नादम' से की थी। हाल ही में वह निर्देशक अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' में नजर आई थीं। यह फिल्म रहस्यमयी यौन उत्पीड़न के मामलों पर आधारित है, जिसमें जांच और कानूनी लड़ाई के जरिए कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं।

तापसी ने हिंदी सिनेमा में 2013 में डेविड धवन की फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से कदम रखा था। अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गांधारी' में दिखाई देंगी। फिल्म में वह एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करती है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ईश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

अपने करियर में तापसी 'बेबी', 'पिंक', 'मुल्क', 'द गाजी अटैक', 'मनमर्जियां', 'बदला', 'मिशन मंगल', 'सांड की आंख', 'थप्पड़', 'हसीन दिलरुबा', 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट', 'डंकी' और 'लूप लपेटा' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

निजी जीवन में तापसी ने 2023 में पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मैथियास बोए से शादी की थी, जिसके बाद 2024 में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह भी आयोजित किया।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement