असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं भूमि पेडनेकर, देशवासियों से की भावुक अपीलBy Admin Sat, 25 July 2026 03:25 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों से असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की भावुक अपील की है। असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जहां 11 जिलों के 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और पांच प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

भूमि ने वीडियो में बताया कि बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हो चुके हैं, 40 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और कई गांव पूरी तरह बह गए हैं। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि इस आपदा के बारे में ज्यादा बात नहीं हो रही है। अभिनेत्री ने पिछले साल पंजाब, जम्मू, बिहार और महाराष्ट्र में आई बाढ़ के दौरान देश की एकजुटता को याद दिलाते हुए कहा कि अब असम को हमारी वैसी ही मदद की जरूरत है। उन्होंने लोगों से भोजन, गद्दे, स्वच्छता किट और निकासी कार्यों के लिए अधिक से अधिक दान करने और इस संदेश को फैलाने का आग्रह किया है।

 

With inputs from IANS