जन्मदिन पर अनिल कपूर ने दामाद आनंद आहूजा पर लुटाया प्यार, बोले- तुम्हें देखते ही मन को मिलती है शांतिBy Admin Thu, 30 July 2026 12:12 PM

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने अपने दामाद और उद्योगपति आनंद आहूजा के जन्मदिन पर उन्हें भावुक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आनंद को देखते ही या उनकी आवाज सुनते ही उन्हें एक अलग ही सुकून और शांति का एहसास होता है।

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आनंद आहूजा के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें साझा कीं। इनमें आनंद अपने दोनों बेटों के साथ भी नजर आए।

तस्वीरों के साथ अनिल ने लिखा, "आनंद, मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन जब भी मैं तुम्हें देखता हूं, तुमसे मिलता हूं, तुम्हारी तस्वीरें देखता हूं या सिर्फ तुम्हारी आवाज सुनता हूं, तो मेरा मन तुरंत शांत हो जाता है। तुम्हारे व्यक्तित्व में कुछ ऐसा है, जो हमेशा सुकून देता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जिस तरह तुम अपने आसपास के हर इंसान का ख्याल रखते हो, जिस अपनापन और गर्मजोशी के साथ सोनम, अपने बच्चों और हम सभी को प्यार और देखभाल देते हो, वह मुझे हमेशा शांति, सकारात्मकता और खुशी से भर देता है।"

अपने संदेश के अंत में अनिल कपूर ने लिखा, "जैसे हो, वैसे ही बने रहने के लिए धन्यवाद। हर चीज के लिए शुक्रिया, बेटा। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। अपना ख्याल रखना। लव यू।"

बता दें कि अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मई 2018 में उद्योगपति आनंद आहूजा से शादी की थी।

इस दंपति ने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया। वहीं, मार्च 2026 में उनके दूसरे बेटे रुद्रलोख कपूर आहूजा का जन्म हुआ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में निर्देशक शिव रवैल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आए। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक प्रशिक्षित महिला सुपर-सोल्जर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत की सच्चाई जानने के बाद अपनी बिछड़ी बहन के साथ मिलकर अपने निर्माता और उसके गुप्त सैन्य नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई छेड़ती है।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement