मां बनने के बाद करिश्मा टन्ना को याद आईं 'पहली संतान', शेयर की भावुक झलकBy Admin Sat, 01 August 2026 02:34 PM

मुंबई: हाल ही में बेटे की मां बनीं अभिनेत्री करिश्मा टन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी "पहली संतान" की एक प्यारी झलक साझा की है। हालांकि यहां बात उनके नवजात बेटे की नहीं, बल्कि उनके पालतू शिह त्ज़ू डॉग 'कोको' की हो रही है, जो उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं, जबकि उनका पालतू डॉग कोको कैमरे की ओर देखता दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मेरी पहली संतान मेरा इंतजार कर रही है।"

बता दें कि करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा 29 जुलाई को एक बेटे के माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि उनके बेटे का जन्म गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुआ।

ADVERTISEMENT
Advertisement

कपल ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें नवजात के पैरों पर "He's Here" लिखा टैग लगा हुआ था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "It's a Boy! हमारी सबसे बड़ी खुशियां 29 जुलाई 2026 को हमारे जीवन में आईं।" वहीं पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने बेटे का स्वागत करते हुए इसे ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

करिश्मा और वरुण की पहली मुलाकात साल 2021 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। दोनों ने 2022 में मुंबई में शादी की और इसी साल अप्रैल में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा टन्ना ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'नागिन 3', 'कयामत की रात' जैसे टीवी शोज़ में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा वह 'ग्रैंड मस्ती', 'संजू' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ओटीटी पर 'हश हश' और हंसल मेहता की चर्चित वेब सीरीज 'स्कूप' में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया।

 

With inputs from IANS