5 शहर, 3 टाइम ज़ोन... फिर भी नहीं टूटा आयुष शर्मा का फिटनेस रूटीन, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशनBy Admin Fri, 07 August 2026 04:20 PM









मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने लगातार यात्राओं के बावजूद अपनी फिटनेस के प्रति अनुशासन बनाए रखने का राज साझा किया है। पिछले दो महीनों में पांच शहरों और तीन अलग-अलग टाइम ज़ोन में सफर करने के बावजूद उन्होंने अपनी वर्कआउट दिनचर्या को नहीं टूटने दिया।

आयुष ने सोशल मीडिया पर अपनी दमदार फिजिक की एक तस्वीर और जिम में लैट पुलडाउन एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि लगातार ट्रैवल की वजह से नियमित डाइट फॉलो करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने एक्सरसाइज में कभी समझौता नहीं किया।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "दो महीनों में मैंने पांच अलग-अलग शहरों और तीन टाइम ज़ोन में यात्रा की। डाइट नियमित नहीं रह पाई, लेकिन एक चीज हमेशा स्थिर रही— @aaronvwilliamson का वर्कआउट प्रोग्राम।"

ADVERTISEMENT
Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष शर्मा ने साल 2018 में सलमान खान के प्रोडक्शन 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ वरीना हुसैन नजर आई थीं। इसके बाद वह 2020 में सई मंजरेकर के साथ म्यूजिक वीडियो 'मांझा' में दिखाई दिए। साल 2021 में फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में गैंगस्टर की भूमिका निभाकर उन्होंने खास पहचान बनाई। अब वह जल्द ही एक्शन फिल्म 'क्वाथा' में नजर आएंगे।

हाल ही में 4 अगस्त को आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता खान शर्मा के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट भी साझा की थी। उन्होंने अर्पिता को परिवार की "दिल और ताकत" बताते हुए लिखा कि वही पूरे परिवार को एकजुट रखती हैं और सभी के जीवन को आसान और खूबसूरत बनाती हैं।

आयुष और अर्पिता ने नवंबर 2014 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटे आहिल का जन्म मार्च 2016 में और बेटी आयत का जन्म दिसंबर 2019 में हुआ।

 

With inputs from IANS