निशांत कुमार ने शुरू की पॉलिटिकल पारी, जेडीयू जॉइन कर बोले-भरोसे पर खरा उतरने की करूंगा कोशिशBy Admin Sun, 08 March 2026 02:03 PM

पटना: बिहार की पॉलिटिक्स से बड़ी खबर सामने आ रही है। आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद आज 8 मार्च को CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी पॉलिटिकल पारी शुरू कर दी है। निशांत कुमार ने जेडीयू जॉइन कर ली है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को मेंबरशिप दिलाई है। इस दौरान निशांत ने कहा कि लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे, उनके पिता ने बीस साल में जो किया है, उसे वह हर इंसान तक पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों से रिक्वेस्ट है कि वह उनके पिता पर भरोसा रखें और अपना हौसला ऊंचा रखें और दुआ करें कि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।