नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप मे ली शपथ By Admin Fri, 10 April 2026 12:49 PM

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-जदयू के कद्दावर नेता मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने हिंदी में अपनी शपथ ली। इसके साथ ही उन्होनें लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा चारों सदनों का सदस्य बनने का रिकार्ड कायम किया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने हासिल की है। चारों सदनों मे बैठनेवाले दूसरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हैं।
नीतीश कुमार ने इससे पहले ही साफ कर दिया था कि 'मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा। मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा। नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा।' नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। अब ये तय हो चुका है कि बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। हालांकि नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी और जदयू दोनों ने ही सस्पेंस बना रखा है। सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। लेकिन इसी बीच संजय जायसवाल समेत कुछ और नेताओं के नाम की भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि 2 से 3 दिन में बिहार की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी।