पीएम मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली योग को : माहेक चौधरीBy Admin Sun, 21 June 2026 03:17 PM







बॉलीवुड अभिनेत्री माहेक चौधरी ने देशवासियों और अपने सभी प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दी है।

माहेक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई और आज भारत ही विश्व में योग का चेहरा बन चुका है।

माहेक चौधरी ने यह भी कहा कि भविष्य में वह राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाना चाहती हैं और देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों से प्रेरित हैं तथा उनके पदचिह्नों पर चलते हुए भारत को आगे बढ़ाने और युवाओं की आवाज़ को मजबूत करने का सपना रखती हैं।

अंत में माहेक चौधरी ने सभी भारतीयों और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, खुशहाल एवं सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement