





नई दिल्ली: पिछले वर्ष मई में Operation Sindoor के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के छह वीर जवानों के नाम अब National War Memorial पर हमेशा के लिए अमर किए जाएंगे। इन शहीदों के नाम स्मारक की ग्रेनाइट की दीवारों पर अंकित किए जाएंगे, ताकि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रख सके।
पहली बार इन छह शहीदों की पहचान सार्वजनिक की गई है। इनमें भारतीय सेना के पांच जवान और भारतीय वायुसेना के एक सार्जेंट शामिल हैं।
शहीद होने वाले वीर सैनिकों में Subedar Major Pawan Kumar, Rifleman Sunil Kumar, Lance Naik Dinesh Kumar, Agniveer Murali Naik, Havildar Sunil Kumar Singh और Sergeant Surendra Kumar शामिल हैं।


इनमें से दो जवानों को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत सम्मानित भी किया गया है। राइफलमैन सुनील कुमार को Vir Chakra और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को Vayu Sena Medal से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का 'त्याग चक्र' (Circle of Sacrifice) देश के शहीदों को समर्पित है। इसमें 16 गोलाकार ग्रेनाइट की दीवारें हैं, जिन पर आजादी के बाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक सैनिक का नाम, पद और यूनिट अंकित किया जाता है।
अब 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए इन छह वीरों के नाम भी इस गौरवशाली स्मारक का स्थायी हिस्सा बन जाएंगे। इनके नाम वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न सैन्य अभियानों में शहीद हुए अन्य सैनिकों की सूची के साथ जारी किए गए हैं।
With inputs from IANS


