Ind vs Nz world cup final: टॉस जीतकर कीवी टीम ने चुनी गेंदबाजीBy Admin Sun, 08 March 2026 06:40 PM

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टाइटल मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस ग्रैंड मैच की मेजबानी के लिए तैयार है।

दोनों टीमें पहली बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगी। इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले टाइटल की तलाश में होगा। डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया का मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में न्यूजीलैंड से होगा। इंडियन टीम का मकसद तीसरी बार टाइटल जीतने के अलावा T20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनना है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन