फीफा विश्व कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले, जानिए पूरी जानकारीBy Admin Wed, 10 June 2026 04:11 PM

नई दिल्ली: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट, फीफा विश्व कप 2026, का आगाज 12 जून (भारतीय समयानुसार) से होने जा रहा है। इस बार का विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको करेंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

इस बार विश्व कप का प्रारूप भी बदला गया है। पहले जहां 32 टीमें आठ समूहों में खेलती थीं, वहीं अब 48 टीमों को 12 समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें और आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। इसके साथ ही राउंड ऑफ 32 को भी शामिल किया गया है।

हालांकि भारत इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा है, लेकिन देश में फुटबॉल प्रशंसकों के बीच टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी और शीर्ष टीमें एक बार फिर मैदान पर अपना दमखम दिखाती नजर आएंगी।

### भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं फीफा विश्व कप 2026?

भारत में फीफा विश्व कप 2026 का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक निम्नलिखित चैनलों पर मैचों का आनंद ले सकते हैं—

* Unite8 Sports 1 (हिंदी कमेंट्री)
* Unite8 Sports 1 HD (हिंदी कमेंट्री)
* Unite8 Sports 2 (अंग्रेजी कमेंट्री)
* Unite8 Sports 2 HD (अंग्रेजी कमेंट्री)

### भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

फुटबॉल प्रशंसक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर ZEE5 ऐप के जरिए सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

### विश्व कप 2026 के समूह

**ग्रुप A:** मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेकिया

**ग्रुप B:** कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया एवं हर्जेगोविना

**ग्रुप C:** ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती

**ग्रुप D:** अमेरिका, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये

**ग्रुप E:** जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुरासाओ

**ग्रुप F:** नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया

**ग्रुप G:** बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड

**ग्रुप H:** स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे

**ग्रुप I:** फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक

**ग्रुप J:** अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन

**ग्रुप K:** पुर्तगाल, कोलंबिया, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान

**ग्रुप L:** इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

48 टीमों और 104 मुकाबलों के साथ फीफा विश्व कप 2026 अब तक का सबसे बड़ा और रोमांचक संस्करण बनने जा रहा है। दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस महाकुंभ पर टिकी रहेंगी।
 

 

With inputs from IANS