आईपीएल 2025: रायुडू ने श्रेयस-पॉन्टिंग की जोड़ी को बताया 'पंजाब में बनी बेहतरीन साझेदारी'By Admin Mon, 05 May 2025 07:45 AM









नई दिल्ली (IANS) भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पॉन्टिंग की जोड़ी बेहद सफल साबित हो रही है। इस जोड़ी ने टीम को 11 में से 7 मैच जितवाकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।

श्रेयस और पॉन्टिंग पहले भी दिल्ली कैपिटल्स में साथ काम कर चुके हैं, जहां दोनों ने 2019 में टीम को प्लेऑफ में और 2020 में फाइनल तक पहुंचाया था। अब PBKS में एक बार फिर साथ आकर, उन्होंने टीम की किस्मत इस तरह से बदली है कि 2014 के बाद पहली बार पंजाब प्लेऑफ में प्रवेश के करीब पहुंच गया है।

रायुडू ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा,
"श्रेयस और रिकी की यह साझेदारी पहले से रही है। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और यह बहुत जरूरी होता है। एक कप्तान को अपने कोच को अच्छी तरह समझना चाहिए क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट होता है और दोनों का एक जैसा सोच रखना ज़रूरी है।"

"श्रेयस को रिकी पॉन्टिंग की आक्रामक रणनीतियां पसंद आती हैं। इस समय यह एक बेहतरीन तालमेल है जो पंजाब के लिए बना है। श्रेयस एक बल्लेबाज के तौर पर भी काफी बेहतर हो गए हैं।"

न्यूज़ीलैंड की पूर्व विकेटकीपर केटी मार्टिन ने भी माना कि अय्यर पॉन्टिंग की कोचिंग शैली से बेहतर तालमेल रखते हैं, खासकर उस दौर की तुलना में जब रिकी दिल्ली कैपिटल्स के कोच थे और ऋषभ पंत कप्तान थे।

मार्टिन ने कहा,
"पॉन्टिंग ने नीलामी से पहले ही कहा था कि वह कप्तान के इर्द-गिर्द टीम बनाना चाहते हैं और श्रेयस उस भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने से उनके नेतृत्व में आत्मविश्वास भी झलकता है।"

"पंत के लिए विकेटकीपिंग के साथ-साथ रन न बना पाने का दबाव भी था। वहीं निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी जब सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे होते हैं, तो रणनीति बनाना और गेंदबाजों से तालमेल बैठाना मुश्किल होता है।"

रविवार को पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में एक और बड़ा कदम बढ़ा लिया।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement