ताइपे ओपन: मनराज, मानसी और रघु दूसरे दौर में बाहर, एकल मुकाबलों में भारत की उम्मीदों को झटकाBy Admin Tue, 06 May 2025 01:14 PM









ताइपे (IANS) : ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की युवा टीम के लिए मंगलवार का दिन निराशाजनक रहा। भारत के किसी भी एकल खिलाड़ी ने क्वालिफिकेशन दौर पार कर मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाई।

मनराज सिंह, रघु मरिस्वामी और मानसी सिंह ने पहले दौर में शानदार जीत से शुरुआत की थी, लेकिन तीनों खिलाड़ी अपने-अपने दूसरे दौर के मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

मनराज सिंह ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में मलेशिया के टैन जिया जी के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-9 से जीता। लेकिन इसके बाद लय खो बैठे और कड़ा संघर्ष करते हुए 21-9, 19-21, 20-22 से हार गए।

रघु मरिस्वामी ने मकाउ के पुई पांग फोंग के खिलाफ 14-21, 21-16, 21-14 से वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे दौर में वे इंडोनेशिया के मोह ज़की उबैदिल्लाह से 16-21, 17-21 से सीधे गेमों में हार गए।

महिला एकल में मानसी सिंह ने चीनी ताइपे की त्साई ह्सिन-पेई को 22-20, 14-21, 21-17 से हराकर विजयी शुरुआत की थी। लेकिन थाईलैंड की उभरती खिलाड़ी पिचामोन ओपट्निपुथ के खिलाफ दूसरे दौर में वे 17-21, 10-21 से एकतरफा हार का सामना कर बाहर हो गईं।

भारत की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुईं। आर्यमान टंडन, जिन्होंने पहले गेम में मलेशिया के कोक जिंग होंग को 27-25 से कड़ी टक्कर दी, वे अगले दो गेमों में 10-21, 8-21 से हार गए।

मिथुन मंजुनाथ ने भी पहले गेम में 21-17 से बढ़त बनाई, लेकिन टैन जिया जी के खिलाफ अंततः 21-17, 19-21, 9-21 से तीन गेमों में मुकाबला गंवा बैठे।

महिला एकल क्वालिफायर में भी भारत को झटके लगे।
इशारानी बरूआह ने थाईलैंड की पिचामोन को तीन गेमों तक खींचा, लेकिन 7-21, 23-21, 22-24 से बेहद करीबी मुकाबले में हार गईं। निर्णायक गेम में मौका हाथ में होने के बावजूद वह बढ़त बरकरार नहीं रख सकीं।

इरा शर्मा स्थानीय खिलाड़ी चेन सु यू के खिलाफ 7-21, 18-21 से हार गईं, जबकि श्रेय लेले को जापान की सोरानो योशिकावा से 14-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement