
क्यूपर्टिनो। एप्पल ने सोमवार को iPhone 17 लाइनअप में एक शक्तिशाली और किफायती विकल्प के रूप में iPhone 17e लॉन्च किया। यह लेटेस्ट जनरेशन A19 चिप के साथ आता है, जो तेज परफॉर्मेंस, उन्नत कैमरा सिस्टम, बेहतर मजबूती, MagSafe सपोर्ट और 256GB की दोगुनी शुरुआती स्टोरेज प्रदान करता है।
iPhone 17e में एप्पल द्वारा डिजाइन किया गया नवीनतम C1X सेल्युलर मॉडेम भी दिया गया है, जो iPhone 16e में मौजूद C1 की तुलना में दोगुनी तक तेज स्पीड देता है।
इसमें 48MP फ्यूजन कैमरा है, जो नेक्स्ट-जेनरेशन पोर्ट्रेट और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। साथ ही, इसमें ऑप्टिकल-क्वालिटी 2x टेलीफोटो का सपोर्ट है, जो दो कैमरों जैसा अनुभव देता है।
6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले Ceramic Shield 2 के साथ आता है, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और कम ग्लेयर प्रदान करता है।
ब्लैक, व्हाइट और नए सॉफ्ट पिंक प्रीमियम मैट फिनिश रंगों में उपलब्ध iPhone 17e की प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 मार्च से शुरू होगी और 11 मार्च से इसकी बिक्री शुरू होगी।
iPhone 17e की शुरुआती कीमत 256GB स्टोरेज के लिए 64,900 रुपये रखी गई है। यह पिछली पीढ़ी की तुलना में समान शुरुआती कीमत पर दोगुनी स्टोरेज और iPhone 12 के मुकाबले चार गुना अधिक स्टोरेज प्रदान करता है।
एप्पल की वर्ल्डवाइड iPhone प्रोडक्ट मार्केटिंग की वाइस प्रेसिडेंट काइआन ड्रांस ने कहा कि iPhone 17e बेहतरीन परफॉर्मेंस और लोकप्रिय फीचर्स को आकर्षक कीमत पर उपलब्ध कराता है, जिससे यह iPhone 17 परिवार में अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनता है।
उन्होंने कहा कि A19 चिप, दोगुनी शुरुआती स्टोरेज, स्मार्ट कैमरा सिस्टम और बेहतर मजबूती के साथ यह फोन लंबे समय तक तेज, सुरक्षित और उपयोगी बना रहेगा।
iPhone 17e में Apple सिलिकॉन की दक्षता, C1X मॉडेम और iOS 26 की उन्नत पावर मैनेजमेंट के कारण पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
इसके साथ ही एप्पल ने M4 चिप और अधिक मेमोरी के साथ नया iPad Air भी पेश किया। यह पहले जैसी शुरुआती कीमत पर परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देता है।
तेज CPU और GPU के साथ iPad Air एडिटिंग और गेमिंग जैसे कार्यों को बेहतर बनाता है। साथ ही, तेज न्यूरल इंजन, अधिक मेमोरी बैंडविड्थ और पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक यूनिफाइड सिस्टम मेमोरी के साथ यह AI के लिए भी शक्तिशाली डिवाइस है।
M4 चिप के साथ iPad Air, M3 वाले मॉडल से 30 प्रतिशत तक तेज और M1 वाले मॉडल से 2.3 गुना तक तेज है।
नए iPad Air में Apple सिलिकॉन के नवीनतम कनेक्टिविटी चिप N1 और C1X दिए गए हैं, जो तेज वायरलेस और सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ Wi-Fi 7 सपोर्ट प्रदान करते हैं।
11 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये और 13 इंच मॉडल की 84,900 रुपये रखी गई है। शिक्षा क्षेत्र के लिए 11 इंच मॉडल 59,900 रुपये और 13 इंच मॉडल 79,900 रुपये से उपलब्ध होगा।
कंपनी के अनुसार, iPad Air की प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 मार्च से शुरू होगी और 11 मार्च से इसकी उपलब्धता शुरू होगी।
एप्पल के वर्ल्डवाइड प्रोडक्ट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट बॉब बोर्चर्स ने कहा कि iPad Air यूजर्स को पहले से अधिक रचनात्मक और उत्पादक बनने के अवसर देता है तथा उनकी कल्पनाओं को वास्तविकता में बदलने में मदद करता है।
With inputs from IANS