
क्यूपर्टिनो। Apple Inc. ने मंगलवार को नई M5 चिप से लैस MacBook Air लॉन्च किया, जो बेहतर प्रदर्शन और उन्नत एआई क्षमताओं के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय लैपटॉप को नई ताकत देता है।
नए M5 चिप में तेज CPU और नेक्स्ट-जेनरेशन GPU दिया गया है, जिसमें प्रत्येक कोर में न्यूरल एक्सेलेरेटर शामिल है। इससे MacBook Air क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से लेकर जटिल एआई कार्यों तक विभिन्न वर्कफ्लो को आसानी से संभाल सकता है।
अब MacBook Air में 512GB की डबल शुरुआती स्टोरेज स्टैंडर्ड रूप से मिलती है, जिसमें तेज SSD तकनीक दी गई है। इसे 4TB तक कॉन्फ़िगर किया जा सकता है, ताकि उपयोगकर्ता अपने महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रख सकें।
Apple का N1 वायरलेस चिप Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। MacBook Air पतले, हल्के और मजबूत एल्युमिनियम डिजाइन, शानदार Liquid Retina डिस्प्ले, 12MP Center Stage कैमरा, 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, Spatial Audio के साथ इमर्सिव साउंड सिस्टम और दो Thunderbolt 4 पोर्ट्स के साथ आता है, जो दो एक्सटर्नल डिस्प्ले तक सपोर्ट करता है।
यह 13-इंच और 15-इंच मॉडल में स्काई ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 मार्च से शुरू होगी और 11 मार्च से बिक्री शुरू होगी।
Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) जॉन टर्नस ने कहा, “नया MacBook Air with M5 दुनिया के सबसे लोकप्रिय लैपटॉप में शानदार प्रदर्शन और और भी अधिक क्षमताएं जोड़ता है। M5 के साथ यह रोजमर्रा के कार्यों से लेकर क्रिएटिव वर्कलोड तक को तेज़ी से पूरा करता है और एआई के लिए भी अधिक सक्षम है।”
कंपनी ने 14-इंच और 16-इंच के नए MacBook Pro भी पेश किए, जो M5 Pro और M5 Max चिप से लैस हैं। इन्हें पेशेवर उपयोगकर्ताओं के लिए गेम-चेंजिंग प्रदर्शन और एआई क्षमताओं के साथ डिजाइन किया गया है।
M5 Pro और M5 Max में दुनिया का सबसे तेज CPU कोर, नेक्स्ट-जेन GPU के साथ प्रत्येक कोर में न्यूरल एक्सेलेरेटर और अधिक यूनिफाइड मेमोरी बैंडविड्थ दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह पिछले जनरेशन की तुलना में 4 गुना और M1 मॉडल्स की तुलना में 8 गुना तक बेहतर एआई प्रदर्शन देता है।
नए MacBook Pro में 2 गुना तेज SSD परफॉर्मेंस दी गई है। M5 Pro वेरिएंट 1TB स्टोरेज से शुरू होता है, जबकि M5 Max वेरिएंट 2TB स्टोरेज से शुरू होता है। इसमें Apple द्वारा डिजाइन किया गया N1 वायरलेस चिप भी शामिल है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 के जरिए बेहतर और विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
नया MacBook Pro स्पेस ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 मार्च से शुरू होगी और 11 मार्च से बिक्री शुरू होगी।
इसके अलावा, Apple ने Mac के साथ बेहतर तालमेल के लिए नई डिस्प्ले फैमिली भी पेश की है। नया Studio Display 12MP Center Stage कैमरा (बेहतर इमेज क्वालिटी और Desk View सपोर्ट के साथ), स्टूडियो-क्वालिटी तीन माइक्रोफोन एरे और Spatial Audio के साथ छह-स्पीकर साउंड सिस्टम से लैस है।
इसमें Thunderbolt 5 कनेक्टिविटी दी गई है, जो हाई-स्पीड एक्सेसरीज और मल्टीपल डिस्प्ले कनेक्टिविटी के लिए बेहतर सपोर्ट प्रदान करती है।
With inputs from IANS