प्री-सोशल मीडिया दौर में शूटिंग के अनुभव पर बोलीं श्रिया सरनBy Admin Sun, 25 January 2026 07:49 AM

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री श्रिया सरन इस साल मनोरंजन उद्योग में अपने 25 साल पूरे कर रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में आए बदलावों को याद करते हुए प्री-सोशल मीडिया और पोस्ट-सोशल मीडिया दौर के फर्क पर खुलकर बात की।

आईएएनएस से खास बातचीत में श्रिया ने बताया कि बीते वर्षों में फिल्म सेट का माहौल किस तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि पहले सब कुछ बिल्कुल अलग होता था। “लाइट्स बहुत तेज होती थीं, जो आंखों को चुभती थीं। कैमरे भी अलग थे और मुझे याद है कि हम सेट पर कैमरा चलने की आवाज सुनने तक इंतजार करते थे,” श्रिया ने कहा।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है और शूटिंग का माहौल पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक हो गया है। अब सॉफ्ट लाइट्स और एडवांस कैमरों की वजह से कलाकारों के लिए काम करना आसान हो गया है।

‘दृश्यम’ फेम अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के ढांचे में आए बदलावों पर भी बात की। श्रिया ने कहा, “पहले सिर्फ एक मैनेजर से काम चलता था। अब एजेंसियां हैं और आपको कई लोगों से तालमेल बैठाना पड़ता है, जिनमें ज्यादातर बहुत युवा होते हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि नई पीढ़ी अपने साथ अलग तरह का ज्ञान लेकर आती है। “वे ऐसी चीजें जानते हैं, जो शायद हमें नहीं पता होतीं, और आपको इस बदलाव को स्वीकार करना पड़ता है।”

अपने लंबे करियर के उतार-चढ़ाव को याद करते हुए श्रिया ने कहा, “कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप खुद को बहुत नीचे महसूस करते हैं और कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब आप दुनिया की ऊंचाइयों पर होते हैं। ऐसे समय में उन लोगों के साथ रहना जरूरी होता है, जो आपका साथ दें।”

अपने 25 साल के सफल करियर का श्रेय देते हुए श्रिया ने अपने सहयोगियों को याद किया। उन्होंने कहा कि वह उन निर्देशकों और सह-कलाकारों की देन हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है, और उनकी टीम के सहयोग के बिना यह सफर संभव नहीं होता।

गौरतलब है कि श्रिया सरन ने 2001 में तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘संतोषम’, ‘टैगोर’, ‘छत्रपति’, ‘शिवाजी: द बॉस’, ‘आवारापन’ और ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

फिलहाल श्रिया को वेब सीरीज ‘स्पेस जेन’ में उनके अभिनय के लिए सराहना मिल रही है, जो भारत के चंद्रयान मिशन से प्रेरित है।प्री-सोशल मीडिया दौर में शूटिंग के अनुभव पर बोलीं श्रिया सरन

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस): बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री श्रिया सरन इस साल मनोरंजन उद्योग में अपने 25 साल पूरे कर रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में आए बदलावों को याद करते हुए प्री-सोशल मीडिया और पोस्ट-सोशल मीडिया दौर के फर्क पर खुलकर बात की।

आईएएनएस से खास बातचीत में श्रिया ने बताया कि बीते वर्षों में फिल्म सेट का माहौल किस तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि पहले सब कुछ बिल्कुल अलग होता था। “लाइट्स बहुत तेज होती थीं, जो आंखों को चुभती थीं। कैमरे भी अलग थे और मुझे याद है कि हम सेट पर कैमरा चलने की आवाज सुनने तक इंतजार करते थे,” श्रिया ने कहा।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है और शूटिंग का माहौल पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक हो गया है। अब सॉफ्ट लाइट्स और एडवांस कैमरों की वजह से कलाकारों के लिए काम करना आसान हो गया है।

‘दृश्यम’ फेम अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के ढांचे में आए बदलावों पर भी बात की। श्रिया ने कहा, “पहले सिर्फ एक मैनेजर से काम चलता था। अब एजेंसियां हैं और आपको कई लोगों से तालमेल बैठाना पड़ता है, जिनमें ज्यादातर बहुत युवा होते हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि नई पीढ़ी अपने साथ अलग तरह का ज्ञान लेकर आती है। “वे ऐसी चीजें जानते हैं, जो शायद हमें नहीं पता होतीं, और आपको इस बदलाव को स्वीकार करना पड़ता है।”

अपने लंबे करियर के उतार-चढ़ाव को याद करते हुए श्रिया ने कहा, “कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप खुद को बहुत नीचे महसूस करते हैं और कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब आप दुनिया की ऊंचाइयों पर होते हैं। ऐसे समय में उन लोगों के साथ रहना जरूरी होता है, जो आपका साथ दें।”

अपने 25 साल के सफल करियर का श्रेय देते हुए श्रिया ने अपने सहयोगियों को याद किया। उन्होंने कहा कि वह उन निर्देशकों और सह-कलाकारों की देन हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है, और उनकी टीम के सहयोग के बिना यह सफर संभव नहीं होता।

गौरतलब है कि श्रिया सरन ने 2001 में तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘संतोषम’, ‘टैगोर’, ‘छत्रपति’, ‘शिवाजी: द बॉस’, ‘आवारापन’ और ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

फिलहाल श्रिया को वेब सीरीज ‘स्पेस जेन’ में उनके अभिनय के लिए सराहना मिल रही है, जो भारत के चंद्रयान मिशन से प्रेरित है।

With inputs from IANS