झारखंड नगर निगम चुनाव, रांची में वाहन चेकिंग के दौरान ₹9 लाख नकद ज़ब्तBy Admin Tue, 10 February 2026 01:44 PM

Jharkhand Municipal Corporation Elections: झारखंड में नगर निगम चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी रांची में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रांची के कटला मोड़ के पास गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से करीब ₹9 लाख नकद ज़ब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई नियमित जांच के तहत की गई। नकदी ले जा रहे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और कैश के स्रोत से संबंधित दस्तावेज़ों की जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि चुनाव के मद्देनज़र अवैध धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान जारी रहेगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और निगरानी और बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।