शराब के बोतल के साथ सरकारी अधिकारी के ठुमके लगाने पर सियासत गरमाईBy Admin Tue, 10 February 2026 07:39 PM

रांची-शराब के नशे में फिल्मी गानो पर ठुमके लगाने वाले अधिकारी के वायरल विडियो के मामले में राजनीति गरमा गयी हैं।मीडटाईम्स के हाथ लगी इस विडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
विधायक सरयू ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा हैं।सरयूराय ने एक्स पर लिखा है कि ऐसे अधिकारी को चिह्नित कर इनपर कठोर कारवाई आवश्यक हैं.यह निजी मामला नहीं बल्कि निर्लज्जता का सार्वजनिक प्रदर्शन है,सत्ता के साथ नाजायज कमाई और राजनीतिक संरक्षण के मेल से ही ऐसी निंदनीय हरकत संभव हैं।

 

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने शराब के बोतल के साथ झूमते अधिकारी के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया की हैं।आलोक दुबे ने विडियो के दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.उन्होने राज्य सरकार से ऐसे अधिकारी को बिना देर किए निलंबित किए जाने की मांग की हैं।आलोक दुबे ने कहा कि सरकार अधिकारी का सार्वजनिक जीवन में एक अपेक्षित आचरण है ऐसे में कोई अधिकारी इस तरह की व्यर्वहार करता हुआ पाया जाता है तो यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात हैं।
 आलोक दुबे ने सरकार ऐसे अधिकारी का निलंबन मांगते हुए कहा है कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी तभी दुसरे अधिकारी इस तरह के हरकत से बाज आयेगें।
वही भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सार्वजनिक जीवन में अधिकारियो का एक अपेक्षित आचरण होता है जिसे बाकी लोगो अनुकरण करते है.भाजपा प्रवक्ता ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ कानून संम्मत विभागीय कार्रवाई की मांग की हैं।

 https://www.youtube.com/shorts/Qa7x283PRSs


वही आजसू मीडिया प्रभारी परवाज खान ने कहा कि एक तरफ जहा शिबू सोरेन का सपना था कि रात्रि की पहर पाठशाला संचालित किया जाना चाहिए वही उनके नाम पर राजनीतिक फसल काटने वाले राज्य के मुखिया उनके बेटे हेमंत सोरेन रात के 2 बजे तक शराब की दुकाने खुले रहने की वकालत करते है ऐसे में अधिकारी का झूमना लाजिमी हैं।