Jharkhand Nikay Chunav 2026: 1 बजे तक रांची में 24.90% मतदान, CM हेमंत सोरेन ने डाला वोटBy Admin Mon, 23 February 2026 02:33 PM

Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड में 48 नगर निकायों में वोटिंग चल रही है। चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे तक वोटर टर्नआउट बहुत कम था, लेकिन उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ-साथ टर्नआउट बढ़ेगा। राज्य में 43 लाख से ज़्यादा वोटर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। वही 01 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा...

Jharkhand Nikay Chunav: रांची में 01 बजे तक मतदान प्रतिशत
रांची नगर निगम - 24.90%
बुंडू नगर पंचायत - 39.77%

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर निगम चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू के वार्ड नंबर 26 के बूथ नंबर 7 पर वोट डाला। सुबह से ही पोलिंग स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

रांची नगर निगम इलाके में सुबह 7:00 बजे से वोटिंग चल रही है। शहर भर के सभी 909 पोलिंग बूथों पर वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा वोटर बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और सभी को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।