5 साल के इंतजार के बाद झारखंड को मिला नया लोकयुक्त, जस्टिस अमिताभ गुप्ता ने ली शपथ By Admin Tue, 21 April 2026 12:23 PM

RANCHI: झारखंड को पांच साल के लंबे इंतजार के बाद नया लोकायुक्त मिल गया है. जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने झारखंड के नए लोकयुक्त के रूप मे पद और गोपमियाता की शपथ ली। मंगलवार को लोकभवन मे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नए लोकयुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.जानकारी दें,झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रहे जस्टिस गुप्ता 1997 से न्यायिक सेवा में रहे हैं. वे बहुचर्चित चारा घोटाला की सुनवाई और झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं.
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता पदभार संभालेंगे
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद जस्टिस गुप्ता पदभार संभालेंगे.उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लोकायुक्त कार्यालय में पिछले पांच वर्षों से चली आ रही निष्क्रियता खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है और अब यहां न्यायिक सक्रियता बढ़ने की संभावना है.