
रामगढ़: रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 के रात मे समय करीब 00.15 बजे खान निरीक्षक द्वारा कुजू ओ०पी० क्षेत्रान्तर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु छापेमारी के क्रम में ग्राम ओरला के पास, कुजू गिद्दी मुख्य मार्ग पर, गिद्दी के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर सं०- JH02BK3298, Powertrac Euro 439, Engine No. E3695716, Chasis No. T053608125DL, नीला रंग तथा डाला पर लोड बालू लगभग 100 घनफीट की जाँच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जप्त किया गया।
अग्रेतर छापेमारी के क्रम में रात समय करीब 01.30 बजे माण्डू थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर, जोड़ा तलाब के पास, रामगढ़ के ओर से आते हुये एक स्टोन चिप्स लदे टीप टेलर सं० BR27GB7775 पर लोड स्टोन चिप्स 1326 घनफीट की जाँच के क्रम में स्टोन चिप्स से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त टीप टेलर को खनिज सहित विधिवत जप्त किया गया।
उपरोक्त ट्रैक्टर एवं टीप टेलर वाहनों को झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई हेतु विधिवत जप्त कर थाना में रखा गया है।