नगर निगम की सड़कों पर 'अंधेरगर्दी': माथे पर नींबू बेचने वाले गरीब से माँगे ₹100, मेयर की सख्ती के बाद भी वसूली जारी ।By Admin Mon, 27 April 2026 08:04 PM

​देवघर : –बाबा नगरी में क्या अब गरीबों का जीना मुहाल हो जाएगा? नगर निगम क्षेत्र में टैक्स के नाम पर 'जजिया कर' की वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। हद तो तब हो गई जब बैधनाथ धाम स्टेशन रोड पर माथे पर टोकरी रखकर नींबू बेचने वाले एक लाचार बुजुर्ग को भी इन 'वसूली भाईयों' ने नहीं बख्शा!

क्या है पूरा मामला ?
​सोमवार को राज नारायण पुस्तकालय के पास मानवता तार-तार होती दिखी। चंद रुपयों के लिए पसीना बहाने वाले नींबू विक्रेता से ₹100 की डिमांड की गई। बेचारा गरीब हाथ जोड़ता रहा, गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन इन तथाकथित 'टैक्स कलेक्टरों' का दिल नहीं पसीजा।

​पत्रकार को देखते ही क्यों भागे वसूली करने वाला:–
​जैसे ही मौके पर एक पत्रकार पहुँचे और मामला कैमरे में कैद होने लगा, वसूली करने वाले युवक वहां से रफूचक्कर हो गए। अगर वसूली जायज थी, तो वे भागे क्यों? यह सवाल अब देवघर की जनता पूछ रही है।

​मेयर रवि कुमार राउत के अल्टीमेटम का क्या हुआ ?
​याद दिला दें कि कुछ समय पहले महापौर रवि कुमार राउत ने खुद एक वीडियो डालकर ऐसी अराजकता पर कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है। क्या अधिकारियों ने मेयर के निर्देशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है?

​स्ट्रीट वेंडर ओर जनता की मांग ड्रेस कोड हो लागू :–
01)टैक्स वसूलने वालों के लिए Uniform (ड्रेस कोड) तय हो।
02) गले में Official ID Card हो ताकि पहचान हो सके।
03)गरीबों और छोटे ठेले-खोमचे वालों का उत्पीड़न बंद हो।
04) किससे किया जाएगा टैक्स वसूली निगम जारी करे फरमान।