
देवघर-सोमवार को कुम्हारटोली सेवा समिति के द्वारा नरसिंह सिनेमा हॉल के सामने अपने चिकित्सालय से 290 लोगों के बीच चश्मा का नि:शुल्क वितरण किया।यह कार्य मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के सौजन्य से किया गया। कुम्हार टोली सेवा समिति के व्यवस्थापक गोपाल राम मंडल ने बताया कि गत 12 अप्रैल को महिला मंडल में कुम्हारटोली सेवा समिति व मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी कोलकाता के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया था।जिसमें कुल 470 लोगों का नेत्र जांच एवं हेल्थ चेकअप शुगर टेस्टिंग किया गया। इनमें 290 पेशेंट्स को चश्मा के लायक पाया गया था।
आज उन्ही लोगों के बीच चश्मा का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु दास मित्तल, सचिव प्रहलाद गोयनका, गोपाल मंडल के अलावे महिला विकास मंडल के सदस्यों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन देवघर कुम्हार टोली सेवा समिति के मैनेजर गोपाल मंडल कोलकाता मारवाड़ी सोसाइटी के कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने किया।