पतरातू प्रखंड के आती सुदूर क्षेत्र बीचा अंबा कोचा के लोग पानी के लिए भटकते हैं दूर दराजBy Admin Tue, 28 April 2026 08:28 PM

पतरातू प्रखंड के पिछड़ा क्षेत्र बीचा के अंबा कोचा तथा अन्य क्षेत्रों में इस भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इन क्षेत्रों में बने जल मीनार कई सालों से खराब पड़े हैं जिनका कोई भी सुद लेने वाला नहीं। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमें पानी के लिए बहुत दूर पहाड़ियों के तली के नीचे जाना पड़ता है। पूरे क्षेत्र में एक कुआं है जो इस पूरे गांव के लिए पानी का एकमात्र सहारा है। बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि हमने कई बार इसकी शिकायत मुखिया व वार्ड सदस्य से भी किया। मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हम बुजुर्ग महिलाओं को पानी इतनी दूर से लाने में भी काफी दिक्कत होती है। सरकार तो अपनी योजना दे देती है और ठेकेदार के द्वारा योजना को धरातल पर उतार दिया जाता है। मगर उसका रखरखाव और मरम्मत करने वाला कोई नहीं। ऐसे में क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी की जिम्मेवारी नहीं बनती कि ऐसे क्षेत्रों में भी जाकर भ्रमण करें और लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित विभाग व मुखिया को इन पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया जाए। स्थानीय ग्रामीण महिला प्रियंका देवी ने बताया कि पहले तो रोड की भी हालत बेहद खराब थी। इन दिनों रोड बने हैं तो हमें कुछ सहूलियत हो रही है।  स्थानीय लोगों ने इस बारे में कहा कि जल मीनार व चापाकल कई वर्षों से खराब है। हम तो बस संबंधित विभाग व प्रखंड विकास पदाधिकारी से निवेदन करते हैं कि खराब पड़े इन जलमिनारो और चपकालों की मरम्मत कराई जाए जिससे क्षेत्र से पानी की समस्या दूर हो सके।