झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, JSSC ने 611 पदों पर निकाली भर्तीBy Admin Mon, 18 May 2026 12:20 PM

रांची: झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत राहत भरी खबर लेकर आई है। Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 611 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, सांख्यिकी सहायक, प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट सहित कई तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर बहाली की जाएगी। अलग-अलग विभागों के अनुसार पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।

आयु सीमा के अनुसार सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
  • झारखंड के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: 50 रुपये

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।