
सासाराम : बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन सोमवार सुबह एक बाद हादसा समय रहते ताल गया। सासाराम स्टेटिओन पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना जाने वाली एक यात्री ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। घटना प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी ट्रेन संख्या 53212 में हुई। आग लगते ही स्टेशन परिसर में दहशत का माहौल बन गया और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन की बी-3 बोगी के शौचालय के पास सबसे पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। शुरुआती कुछ मिनटों में धुआं तेजी से फैलने लगा और देखते ही देखते आग ने बोगी के अंदर का हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग ट्रेन से दूर जाने लगे।