रामगढ़ डीसी ने जिला वासियों से अपील करते हुए समाज सुधारक राजा राममोहन राय के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को By Admin Mon, 20 July 2026 05:27 PM

​रामगढ़: ​महान समाज सुधारक और भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत स्वर्गीय राजा राम मोहन राय द्वारा वर्ष 1805–1806 में रामगढ़ में दीवान/सरिस्तेदार के तौर पर कार्य किया गया था। इस दौरान उनके द्वारा हस्ताक्षरित एवं उनके कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेज अत्यधिक ऐतिहासिक, अर्काइवल और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं।

माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड अपने म्यूजियम में शैक्षणिक (Educational), शोध (Research) तथा धरोहर (Heritage) के उद्देश्य से ऐसे बहुमूल्य एवं ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को सहेजकर प्रदर्शित करने हेतु उत्सुक है।

​जिला प्रशासन की आम नागरिकों से अपील:

​रामगढ़ जिला प्रशासन ने जिले के सभी आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास राजा राम मोहन राय के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज, उनके दीवान कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड्स अथवा किसी भी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज उपलब्ध हों या उनके संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे यथाशीघ्र इसकी सूचना जिला खेल कार्यालय, समाहरणालय भवन (A-Block, द्वितीय तल, कमरा सं०-303, छत्तरमाण्डू, रामगढ़) में उपलब्ध कराएं।

*सम्मान एवं प्रोत्साहन:

​ऐतिहासिक महत्व के इन दस्तावेजों की जानकारी अथवा प्रति उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

*विशेष जानकारी हेतु संपर्क करें:

अधिक जानकारी के लिए नागरिक जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के मोबाइल नंबर 8709816456 पर संपर्क कर सकते हैं।