NEET पेपर लीक के विरोध में रांची में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगBy Admin Mon, 20 July 2026 06:06 PM

रांची: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को राजधानी रांची में छात्र-युवा संगठनों और विभिन्न जनसंगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद छोड़ देना चाहिए।

संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती और पेपर लीक मामलों में पारदर्शी जांच सुनिश्चित नहीं करती, तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।