
Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर लगातार CID की जांच जारी है। इसी कड़ी में CID दो दिनों से JSSC कार्यालय को खंगाल रही है। शनिवार को CID की टीम ने लगातार दूसरे दिन JSSC कार्यालय पहुंचकर जांच कर रही है. इस दौरान आयोग के कार्यालय में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.जानकारी के अनुसार, CID की विशेष जांच टीम ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड, परीक्षा संचालन से संबंधित फाइलों और अन्य अहम कागजात को खंगाला. जांच टीम ने कार्यालय के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जानकारी जुटाई. इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी CID की दबिश और जांच की सूचना है. JSSC की भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर CID पहले से जांच कर रही है. जांच के दौरान परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.