
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह कम विजिबिलिटी का असर विमान सेवाओं पर देखने को मिला। धुंध और कम दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। इसका असर फ्लाइट्स के आने और जाने, दोनों पर पड़ा।
सुबह से ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। रांची से दूसरे शहरों के लिए रवाना होने वाले यात्री अपनी उड़ानों की स्थिति को लेकर असमंजस में रहे। वहीं, दूसरे शहरों से रांची पहुंचने वाली चार फ्लाइट्स भी तय समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं।
विमानों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। कम दृश्यता के चलते सुबह के वक्त हवाई यातायात प्रभावित रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।