
WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह बोकारो में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झारखंड आए हैं। खली ने कहा कि यह उनका झारखंड का पहला दौरा है। यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने झारखंड के मौसम को सुहावना बताया और यहां के लोगों की भी जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक, झारखंड के लोग काफी अच्छे और मिलनसार हैं।
बोकारो में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे द ग्रेट खली ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड के प्रति अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम बेहद शानदार है और लोगों का व्यवहार भी काफी अच्छा है। खली के रांची पहुंचने की खबर से रेसलिंग के प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।