बंगाल चुनाव मे ममता दीदी के पक्ष मे उतरे झारखंड के पावर कपल हेमंत और कल्पना By Admin Sat, 18 April 2026 12:44 PM

Ranchi : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण की उलटी गिनती शुरू हो गई है। वहाँ 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर झारखंड के पावर कपल हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने पुरुलिया से तृणमूल काँग्रेस के पक्ष मे चुनावी शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक बंगाल मे चुनाव प्रचार करेंगे। मजेदार बात यह है कि झारखंड का पावर बंगाल मे दिख तो रहा है लेकिन अलग-अलग मोर्चे पर। झारखंड मे काँग्रेस और झामुमो मिलकर सरकार चल रहे हैं लेकिन बंगाल मे दोनों एक दूसरे के खिलाफ जनता को गोलबंद करेंगे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थन में मेगा प्रचार अभियान चलाएंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पड़ोसी राज्य में ममता बनर्जी को मजबूती देने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली हैं. जबकि ममता बनर्जी के खिलाफ काँग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। झारखंड से काँग्रेस कोटे के की मंत्री और विधायक समेत पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल मे चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 
पुरुलिया बनेगा चुनावी रणनीति का केंद्र
18 अप्रैल को मुख्यमंत्री रांची से सीधे पुरुलिया के काशीपुर पहुंचेंगे, जहां वे तीन अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. JMM के अनुसार, पार्टी का उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस है जहां उसका पारंपरिक प्रभाव माना जाता है. इसी रणनीति के तहत JMM ने TMC के साथ एकजुटता दिखाते हुए वहां कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, ताकि विपक्षी वोटों का विभाजन रोका जा सके.
पुरुलिया से शुरू होगा प्रचार अभियान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 18 अप्रैल को रांची से सीधे पुरुलिया के काशीपुर पहुंचेंगे. जहां वे तीन बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. JMM के अनुसार, पार्टी उन खास इलाकों पर खास फोकस कर रही है, जहां उसका पारंपरिक प्रभाव माना जाता हैं.
तीन दिनों तक चलेगा मैराथन प्रचार
18 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से पुरुलिया पहुंचेंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम तक रांची लौट जाएंगे. इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को वे बंगाल के अन्य क्षेत्रों में रैलियों और जनसभाओं के जरिए TMC के समर्थन में माहौल बनाएंगे.