15 अगस्त को दिल्ली में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टBy Admin Fri, 14 August 2026 05:17 PM

New Delhi : 15 अगस्त को लाल किला, दिल्ली हाईकोर्ट, IGI एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 सहित कई सरकारी जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. स्वतंत्रता दिवस से  एक दिन पहले आज 14 अगस्त को धमकियों भरे ई-मेल मिलने से  दिल्ली के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इस धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं. धमकी भरे ई-मेल में दिल्ली मेट्रो, अंबाला जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी भी शामिल है. 
बम से उड़ाने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी हैं. संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है.  जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं सामने नहीं आयी है ,अधिकारियों के अनुसार खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल मिला है. इसमें 15 अगस्त दिल्ली हाईकोर्ट में दोपहर 2.11 बजे. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 3.11 बजे ब्लास्ट की धमकी दी गयी है. एक संदेश भी लिखा हुआ है.दिल्ली बनेगा खालिस्तान.