




नई दिल्ली। Board of Control for Cricket in India के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में जल्द ही कई नए कोचिंग नियुक्तियां देखने को मिल सकती हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज VRV Singh और Lakshmipathy Balaji को यहां अहम कोचिंग जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित CoE में ट्रॉय कूली के जाने के बाद से फुल-टाइम फास्ट बॉलिंग कोच का पद खाली है। बीसीसीआई ने इस भूमिका के लिए विदेशी विशेषज्ञ की तलाश भी की थी और इंग्लैंड के मशहूर फास्ट बॉलिंग कोच Steffan Jones से बातचीत भी हुई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका।
अब खबर है कि बीसीसीआई भारतीय कोचों पर भरोसा जताने जा रहा है। आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद वीआरवी सिंह और बालाजी अपनी नई भूमिकाएं संभाल सकते हैं।
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर टीम के गेंदबाजी कोच P. Krishnakumar का नाम भी फास्ट बॉलिंग कोच की सूची में शामिल है। उनकी कोचिंग में जम्मू-कश्मीर ने इस साल ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत दर्ज की थी। उन्होंने आकिब नबी, सुनील कुमार और युधवीर सिंह जैसे गेंदबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाई।
पूर्व कर्नाटक ऑलराउंडर Yere Goud को बल्लेबाजी कोच के तौर पर CoE से जुड़ने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं महिला क्रिकेट से जुड़े नामों में Sunetra Paranjpe, Nooshin Al Khadeer और VR Vanitha को भी कोचिंग भूमिकाएं मिलने की संभावना है।
फील्डिंग कोच के लिए Dishant Yagnik का नाम चर्चा में है, जो फिलहाल Kolkata Knight Riders के फील्डिंग कोच हैं। उनके अलावा मिलाप मेवाडा और शबरिश मोहन भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं।
हालांकि, परफॉर्मेंस एनालिस्ट, हेड ऑफ एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस व मेडिकल टीम से जुड़े पदों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।
With inputs from IANS



