जूनियर एशिया कप की तैयारी तेज, भारतीय जूनियर हॉकी टीम बेल्जियम दौरे पर खेलेगी 6 मुकाबलेBy Admin Thu, 25 June 2026 06:47 PM









नई दिल्ली: भारतीय जूनियर (अंडर-21) पुरुष हॉकी टीम आगामी जूनियर एशिया कप की तैयारियों को धार देने के लिए 7 से 17 जुलाई तक बेल्जियम का दौरा करेगी। इस दौरान टीम ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ कुल छह मुकाबले खेलेगी। यह दौरा नए मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में टीम का पहला विदेशी दौरा भी होगा।

भारतीय टीम ऑस्ट्रिया के खिलाफ 7 और 8 जुलाई को लगातार दो मैचों से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 10 जुलाई को मेजबान बेल्जियम, 13 जुलाई को जर्मनी, 14 जुलाई को एक बार फिर बेल्जियम और 17 जुलाई को नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेलेगी। छह में से पांच मैच बेल्जियम के वाव्रे स्थित बेल्फियस हॉकी एरेना में होंगे, जबकि अंतिम मैच एंटवर्प के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

कोच फ्रेडरिक सोयेज ने दौरे को टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों को करीब से समझने, टीम की खेल शैली विकसित करने और मजबूत टीम पहचान बनाने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट जैसी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देते हैं और टीम की वास्तविक क्षमता का आकलन करने में मदद करते हैं।

यूरोप की मजबूत टीमों के खिलाफ यह दौरा भारतीय जूनियर खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल शैलियों और प्रतिस्पर्धी माहौल का अनुभव देगा, जिससे उन्हें इस साल होने वाले जूनियर एशिया कप से पहले अपनी तैयारियों को और मजबूत करने का मौका मिलेगा।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement