
मुंबई: अभिनेत्री Janhvi Kapoor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Peddi को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी सुपरस्टार Ram Charan के साथ नजर आएगी। खास बात यह है कि दर्शक इस जोड़ी की तुलना उनके माता-पिता Sridevi और Chiranjeevi की सुपरहिट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से कर रहे हैं।
सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जाह्नवी कपूर ने मीडिया से बातचीत में इस तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दर्शकों के मन में उनकी और राम चरण की जोड़ी को लेकर एक अलग तरह का जुाव है।
जाह्नवी ने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों के मन में हमारे लिए एक खास लगाव है। राम चरण के साथ इस खास फिल्म में काम करना किसी कॉस्मिक कनेक्शन जैसा लगा। उन्हें करीब से जानने का मौका मिला और वह सच में बेहद अच्छे इंसान हैं।”
उन्होंने फिल्म के निर्देशक Buchi Babu Sana की भी जमकर तारीफ की। जाह्नवी ने बताया कि पिछले दो साल से वे इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और इस दौरान निर्देशक उनके बेहद करीबी दोस्त बन गए हैं।
अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा, “बुची सर बाहर से जितने मासूम दिखते हैं, असल में उतने नहीं हैं। वह भारत के सबसे ‘राउडी’ डायरेक्टर हैं। उन्होंने मुझे कई तरह से बदला है। अब तो हालत यह है कि रोज कम-से-कम एक बार उन्हें फोन करके बेकार की बातें करनी पड़ती हैं।”
फिल्म Peddi में Divyenndu, Shiva Rajkumar और Jagapathi Babu भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
With inputs from IANS