
रांची: झारखंड के शिक्षा जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ 'माध्यमिक आचार्य परीक्षा 2025' में शामिल हुए सैंकड़ों अभ्यर्थी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मामला उत्तर कुंजी (Answer Key) को डाउनलोड करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों से जुड़ा है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं हो पा रही है। इस बाबत छात्रों ने आयोग को पहले भी आवेदन दिया था। आयोग के निर्देशानुसार, छात्रों ने शपथ पत्र (Affidavit) तक जमा कर दिया, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस पूरे मामले को लेकर छात्र नेता राहुल क्रांति ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के प्रभारी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। छात्रों का कहना है कि वे इस देरी के कारण काफी मानसिक दबाव और परेशानी में हैं।