शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ मे जख्मी, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह और जमीन कारोबारी की हत्या मे था शामिलBy Admin Wed, 22 April 2026 12:26 PM

Ranchi: राजधानी रांची में बुधवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गया.  मुठभेड़ में अपराधी के दोनो पैर में गोली लगी है. जिसे इलाज के लिए हॉस्पीटल ले जाया गया है. रांची के धुर्वा इलाके में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह और पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में जख्मी अपराधी शामिल था. शूटर की पहचान सत्यम पाठक के रुप में की गई है. पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास शूटर सत्यम पाठक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुआ है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि शूटर सत्यम पाठक कांके डैम आया हुआ है. पुलिस सत्यम पाठक की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधी फायरिंग करने लगा. पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग किया. जिसमें दोनो पैर में गोली लगी. घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.


गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को जांच में पता चला कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर सत्यम पाठक था. जबकि मास्टरमाइंड विजय टेटे को बताया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.