बंगाल में वोटिंग से पहले रांची का नजारा देखिए और अनुमान लगाइएBy Admin Tue, 21 April 2026 08:22 PM









रांची : पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। मतदान से पहले रांची का नजारा देखिए और अनुमान लगाइए कि बंगाल चुनाव का नतीजा क्या होने वाला है। मतदाता मतदान के लिए कैसे रांची सहित झारखंड के दूसरे जिलों से अपने प्रदेश जा रहे हैं। रांची रेलवे स्टेशन पर आज शाम यात्रियों की ऐसी अप्रत्याशित भीड़ व अफरातफरी की क्या कहा जाए। ऐसा कम ही देखने को मिलता है। 
 भीड़ की वजह से वनांचल एक्सप्रेस में क्षमता से कई गुना यात्री सवार हो गए। सीढी़ और बाथरूम में भी तिल रखने की जगह नहीं थी। पूरी ट्रेन पर कब्जा के बावजूद हजारों लोग चढ़ नहीं सके।        आरपीएफ के जवान शाम से ही भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। प्लेटफार्म पर लाइन भी लगवाई थी लेकिन जब ट्रेन आई तो उनका भी हौसला पस्त हो और बेबश हो गए। भीड़ बेकाबू हो गई। 
     दरअसल टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने गांवों में यह बात फैला दी है कि जो लोग वोट नहीं डालेंगे उनको भविष्य में कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी। सारी सुविधाएं छीन ली जाएंगी। इस डर से भी बंगाल के लोग मतदान लिए गांव-घर जा रहे हैं। 
वनांचल एक्सप्रेस से जो भीड़ बंगाल के लिए रवाना हुई उसमें मेरी समझ के अनुसार अधिकांश लोग टीएमसी के ही समर्थक थे। एक जाति विशेष के लोग जो रोजी रोजगार के लिए रांची में रहते हैं जाने वालों में उनकी संख्या अधिक थी। परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन इस तरह जान जोखिम में डालकर यात्रा करना कहीं से उचित नहीं है।

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement