हेमंत कैबिनेट की बैठक 28 को, लगेगी कई अहम प्रस्तावों पर मुहरBy Admin Wed, 22 April 2026 04:58 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता मे 28 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरु होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की तरफ से इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बैठक के दौरान कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।